{"_id":"6a82d299be4daa3d0207d975","slug":"video-bta-ka-ha-gaii-mata-pata-ka-thana-parabhara-na-gal-thakara-bhagaya-sharavasata-ma-esapa-na-kasa-tharaja-karana-ka-thaya-aathasha-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेटी की हो गई मौत, पिता को थाना प्रभारी ने गाली देकर भगाया; श्रावस्ती में एसपी ने केस दर्ज करने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की हो गई मौत, पिता को थाना प्रभारी ने गाली देकर भगाया; श्रावस्ती में एसपी ने केस दर्ज करने का दिया आदेश
श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना क्षेत्र की खांवाकला निवासी रुकसाना (19) की मौत के मामले में एसपी राहुल भाटी ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। मृतका के पिता बब्बन का आरोप था कि उनकी बेटी का शव संदिग्ध हालात में शुक्रवार देर रात फंदे से लटकता मिला था। उन्होंने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। कार्रवाई करने के बजाय थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने उन्हें गाली देकर भगा दिया था और पीटने की धमकी दी थी। इसके बाद बब्बन ने सोमवार को समाधान दिवस में एसपी राहुल भाटी से प्रकरण की शिकायत की। इस पर एसपी ने थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
मूल रूप से बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर लसोरवा निवासी बब्बन ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रुकसाना(19) का निकाह करीब नौ माह पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के खांवाकला निवासी जमील के साथ किया था। शुक्रवार देर रात रुकसाना का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने के बाद शनिवार सुबह घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बब्बन ने आरोप लगाया कि मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर पति जमील, ससुर अकबर अली, ननद हसीना, लल्लन व सास सहीमा पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्रार्थना पत्र देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं, उन्हें गाली देकर थाने से भगा दिया। जिसके बाद सोमवार को उन्होंने जमुनहा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।