{"_id":"687253ca1cee6a91a50e65da","slug":"video-kakarathara-gava-ka-jaugdhana-val-maraga-para-kaya-gaya-kabja-garamanae-na-atakaramanae-hatana-ka-maga-ka-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ककरदरी गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर किया गया कब्जा, ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरदरी गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर किया गया कब्जा, ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की
श्रावस्ती में राप्ती नदी के तटबंध से ककरदरी को जाने वाले मार्ग पर बांसगढ़ी के किसानों ने कब्जा कर लिया है। लोक निर्माण विभाग की इस भूमि पर कब्जे के कारण ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रही है। इसकी शिकायत पर पैमाइश करने आए लेखपाल को ग्रामीणों ने लौटा दिया। ऐसे में नाराज ककरदरी के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर एसडीएम जमुनहा को शिकायती पत्र सौंपा।
एसडीएम जमुनहा प्रवीण कुमार को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों कहा कि राप्ती नदी के तटबंध से उनके गांव को जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग की कच्ची सड़क है। इस सड़क को दोनों तरफ से बांसगढ़ी गांव के किसानों ने जोत कर अपने खेत में मिला लिया है। ऐसे में हमारे सामने अपने खेत तक ट्रैक्टर-ट्राली व मवेशियों को ले जाने में असुविधा हो रही है। इसका विरोध करने पर अतिक्रमणकारी जानमाल की धमकी देते हैं। 07 जुलाई को इसकी शिकायत की गई थी। बृहस्पतिवार को भूमि की पैमाइश करने पहुंचे हल्का लेखपाल को अतिक्रमण कारियों ने भूमि की पैमाइश नहीं करने दी। इसके बाद लेखपाल वापस चले गए। ऐसे में ग्रामीणों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर भूमि की पैमाइश कराने, अतिक्रमण हटवाने व मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में पारस नाथ, डबलू, तेज प्रकाश, तिलकराम, जगदीश, सोहन, साबित राम, भूरे, रक्षाराम, रामसागर, राम फेरन, राम शंकर व छोंटकाई सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।