{"_id":"675ae25ee6b2a7091407e073","slug":"video-oultha-na-hana-para-tana-sa-parashana-hakara-paugdhasa-ka-mara-dal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : औलाद न होने पर ताने से परेशान होकर पड़ोसी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : औलाद न होने पर ताने से परेशान होकर पड़ोसी को मार डाला
श्रावस्ती में छेदा गांव निवासी अरुण हत्याकांड का बृहस्पतिवार पुलिस ने खुलासा कर दिया। अरुण का पड़ोसी ही उसका हत्यारा निकला। पुलिस के अनुसार औलाद न होने व पड़ोसियों के ताने से परेशान हो दीपू ने ही उसकी हत्या कर शव को अपने अरहर के खेत में छिपाया था। जिसे पुलिस ने उम्मेदपुर प्राइवेट बस स्टॉप तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय ले जाया गया है। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर के मजरा छेदागांव निवासी अरुण कुमार सोनकर (6) का शव मंगलवार को गांव के करीब 200 मीटर दूर पड़ोसी दीपू के अरहर के खेत में पड़ा मिला था। जिसकी सूचना दीपू ने ही मृतक की चचेरी दादी रामकला को दिया था। अरुण की गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले में पिता मेलेराम सोनकर ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। इसका खुलासा करने के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने थानाध्यक्ष शैलकान्त उपाध्याय व एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव को लगाया था।
टीम ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए पड़ोसी दीपू पुत्र रूपा को उम्मेदपुरवा प्राइवेट बस स्टाप तिराहा स्थित लालू के भट्ठे के सामने से गिरफ्तार कर लिया। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि दीपू की शादी के तीन वर्ष बाद भी उसके कोई औलाद नहीं थी। उसकी पत्नी का दो बार गर्भपात हो गया था। जिससे दंपत्ति परेशान थे। झाड़-फूंक करने वाले कई लोगों ने बताया कि तुम्हारे पड़ोसियों ने टोटका कराया है।
संतान न होने के कारण मेलेराम व उसकी पत्नी पूनम भी उसे चिढ़ाते थे। इसी बात को लेकर उसने अरुण को दुकान से नमकीन खरीद कर दिलाने के बहाने अपने खेत ले गया। जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया। गिरफ्तार आरोपी को संबंधित न्यायालय ले जाया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।