{"_id":"67e50d1ae813c4b95a07d270","slug":"video-sharavasata-ma-mayamara-ka-mahal-ka-mata-ka-btha-bthathha-tapasathal-ma-ha-kaya-gaya-atama-sasakara-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती में म्यांमार की महिला की मौत के बाद बौद्ध तपोस्थली में ही किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती में म्यांमार की महिला की मौत के बाद बौद्ध तपोस्थली में ही किया गया अंतिम संस्कार
बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में म्यांमार की महिला की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद बौद्ध तपोस्थली में ही अंतिम संस्कार कराया गया।
म्यांमार के 72 टेकी लीक शान राज्य के जिला टाकी लेक निवासी ईआई नांग (67) व उनके बेटे आंग क्याव बौद्ध तपोस्थली कटरा स्थित ट्यूलिप इन होटल कटरा के रूम नंबर 117 में रुके थे। ईआई नांग की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कटरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए पुत्र को सौंपा था। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वर्मा मंदिर परिसर में अंतिम संस्कार कराया गया। इसके बाद मृतक का पुत्र दल के अन्य सदस्यों के साथ नेपाल राष्ट्र के लुंबिनी के लिए रवाना हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।