{"_id":"68186de8215c8b93760d4432","slug":"video-sharavasata-ma-parama-yagal-na-fatha-sa-jhalkara-javanall-samapata-kara-l-2025-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में प्रेमी युगलों ने फंदे से झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में प्रेमी युगलों ने फंदे से झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली
यूपी के श्रावस्ती में रविवार की रात प्रेमी युगलों ने फंदे से झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घरवालों ने देखा तो वह चीख उठे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके तथ्य जुटाए। पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव की है। गांव निवासी बाबूराम का बेटा अंकित कुमार (19) रविवार की रात अपने कमरे में था। देर रात तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो बाबा शोभाराम उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए। उन्होंने बाहर से आवाज लगाई।
आवाज देने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला तो उन्होंने अंदर झांककर देखा। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में दो लाशें फंदे से लटक रही थीं। एक उनके पोते अंकित और दूसरी गांव के ही रामेंद्र की बेटी सुषमा (18) की। यह देख उनके मुंह से चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।