{"_id":"676fce32d0a419aa3f05548f","slug":"video-sharavasata-ma-sarafa-gavasha-ha-naha-vanaraja-bha-fasal-para-brapa-raha-kahara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती में सिर्फ गोवंश ही नहीं वनरोज भी फसलों पर बरपा रहे कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती में सिर्फ गोवंश ही नहीं वनरोज भी फसलों पर बरपा रहे कहर
श्रावस्ती में तराई में पूस की रात किसानों पर भारी पड़ रही है। खेतों में लगी फसलों पर सिर्फ गोवंश ही नहीं वनरोज भी अपना कहर बरपा रहे हैं। इनसे फसल को बचाने के लिए किसानों को दिन रात पहरेदारी करनी पड़ रही है।
नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम का मिजाज पूरी तरह ठंडा हो चुका है। इस बीच शनिवार को पूरे दिन बदली छा जाने से ठिठुरन और बढ़ी है। इसके साथ बढ़ी है तो किसानों की दुश्वारी। किसान कड़ाके की ठंड में दिन रात खेतों में लगी गेहूं के फसल की सिंचाई कर रहे हैं। इस बीच उन्हें बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। रही सही कसर गोवंश व वनरोज पूरी कर रहे हैं। जो खेतों में लगी गेहूं, मसूर सहित अन्य फसलों को अपना निवाला बना रहे हैं।
इतना ही नहीं झुंड में पहुंचने वाले यह वनरोज फसल को रौंदकर बर्बाद भी कर रहे हैं। जिनसे फसलों को बचाने के लिए किसान दिन रात पहरेदारी करने को मजबूर है। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा ध्यान न दिए जाने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा ही कुछ शनिवार जमुनहा क्षेत्र में देखने को मिला। जहां कई वनरोज खेत में लगी फसल को बर्बाद कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।