{"_id":"679df5a2345c8173b503c094","slug":"video-shravasti-asal-aaiida-haka-kara-cal-raha-tha-khal-bnae-ja-raha-tha-faraja-aathhara-sahata-kaii-paramanae-patara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Shravasti: असली आईडी हैक कर चल रहा था खेल, बनाए जा रहे थे फर्जी आधार सहित कई प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Shravasti: असली आईडी हैक कर चल रहा था खेल, बनाए जा रहे थे फर्जी आधार सहित कई प्रमाण पत्र
श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जब्दी का पंचायत सहायक जालसाज निकला। जो दो अन्य लोगों के साथ मिलकर ग्राम सचिवालय में न सिर्फ फर्जी आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बना रहा था बल्कि पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक से संपर्क कर आधार की आईडी हैक कर आधार भी बना रहा था। इसका खुलासा करते हुए एसओजी, पुलिस व एसएसबी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से आधार आदि बनाने का उपकरण भी बरामद किया।
एसपी घनश्याम चौरसिया के अनुसार रामपुर जब्दी निवासी अहसान उल्लाह पुत्र इनामुल्लाह पंचायत सहायक है जिसने कुछ समय पूर्व फेसबुक के माध्यम से पश्चिम बंगाल निवासी संजीव कुमार से संपर्क किया जिसने उसे आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र व असली आधार कार्ड बनाने के लिए आईडी दिया।
इसके बदले में एहसान उल्ला ने संजीव कुमार को 45 हजार रुपये भी दिए। इसके बाद पंचायत सहायक ने गांव के ही अरविंद यादव पुत्र सालिगराम यादव के साथ मिल कर फर्जी तरीके से आय, जाति निवास प्रमाण पत्र व कूटरचित तरीके से आधार कार्ड बनाना शुरू किया। इस काम के लिए उसने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ही सोहरिया निवासी राशिद पुत्र मुस्ताक अली से संपर्क किया जो ग्राहक सेट कर इनके पास लाता था। इसके बदले में जहां अरविंद यादव को 500 रुपये प्रतिदिन तो राशिद को 250-300 रुपये प्रति व्यक्ति कमीशन देता था। मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी नितिन यादव, थानाध्यक्ष मल्हीपुर जयहरी मिश्रा व एसएसबी के सहायक कमांडेंट केएच नामाचंद्र सिंह ने टीम के साथ तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
आठ फर्जी निवास प्रमाण पत्र सहित यह सामान हुआ बरामद
ग्राम सचिवालय में छापेमारी के दौरान टीम ने आठ फर्जी निवास प्रमाण पत्र, तीन आय प्रमाण पत्र, तीन लैपटॉप, चार मोबाइल, एक प्रिंटर, दो इंक टोनर, एक की बोर्ड, दो फिंगर स्केनर, तीन चार्जर, दो माउस, दो कैमरा, चार यूएसबी हब, एक स्विच टू पोर्ट, एक आइरिस स्कैनर, 62 आधार कार्ड स्लिप, 12 आधार कार्ड, सादे पेपर व 10 रजिस्टर डायरी आदि बरामद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।