{"_id":"685be497dc0c5a850206edce","slug":"video-video-sharavasata-bhakaya-na-paratharashana-kara-sapa-paca-sataraya-janiapana-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रावस्ती: भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रावस्ती: भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय के निकट बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सिरसिया क्षेत्र के ग्राम टिटिहिरिया सेमरा में भाकियू के ग्राम सभा अध्यक्ष अपने निजी उपयोग के लिए सात ट्राली मिट्टी ले जा रहे थे। एसडीएम भिनगा ने ट्रैक्टर ट्राली व मिट्टी लोडर मशीन को बंद कर दिया। उसे बिना जुर्माना छोड़ा जाए। बरावा हरगुन में भाकियू कार्यकर्ता की पराली जलाने व तीन लाख जुर्माना की धमकी पर मौत हो गई थी। उसे मुआवजा दिया जाए।
मोहम्मदपुर कला में वी पैक्स के चौकीदार जिलेदार मौर्या को पांच वर्ष का बकाया वेतन भुगतान कराया जाए। साथ ही इकौना के रानीपुर काजी निवासी राधा कृष्ण की भूमि की पैमाईश कराकर कब्जा दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, ओम प्रकाश वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।