{"_id":"678d13472053da7deb0724a3","slug":"video-kagarasa-sasatha-ka-ghara-pata-ka-lkara-pahaca-palsapachhatachha-jara-rapa-kasa-tharaja-hana-ka-btha-bugdha-ekashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कांग्रेस सांसद के घर पीड़िता को लेकर पहुंची पुलिस...पूछताछ जारी, रेप केस दर्ज होने के बाद बड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कांग्रेस सांसद के घर पीड़िता को लेकर पहुंची पुलिस...पूछताछ जारी, रेप केस दर्ज होने के बाद बड़ा एक्शन
यूपी के सीतापुर में रविवार की शाम सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शहर कोतवाली की पुलिस रविवार देर शाम पीड़िता को सांसद के आवास पर लेकर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से पूरा घटनाक्रम समझा है।
वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने लखनऊ से आकर पीड़िता से मुलाकात की। 15 मिनट तक अकेले हुई बातचीत के बाद वो मीडिया से भी मुखातिब हुईं। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को इस मामले में अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं लिया।
सांसद राकेश राठौर पर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज होने के बाद सियासत गर्मा गई। डॉ. प्रियंका मौर्या 24 घंटे बाद सीतापुर पहुंचीं और पीड़िता का घर पहुंचकर हाल जाना। उससे अकेले में बातचीत की। इस दौरान पीड़िता के परिवार के लोग भी मौजूद थे। फिर मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी दोनों में अंतर है।
आधी आबादी को आरक्षण और अन्य सहूलियत का दावा करने करने वाली सांसद प्रियंका गांधी अब तक इस मामले में क्यों चुप है, उन्होंने एक पीड़िता के लिए अपनी पक्ष क्यों नहीं रखा। कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का दावा और नारा दोनों ही खोखला है। बताया कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन दोनों को जांच प्रक्रिया में तेजी लाते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।