{"_id":"6a85a07b69c09ea6be09b796","slug":"video-satapara-20-sal-btha-rakashhabthhana-sa-pahal-cana-ka-thama-ma-uchhal-mahal-va-mathaii-karabraya-ka-bugdhha-cata-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: 20 साल बाद रक्षाबंधन से पहले चीनी के दामों में उछाल, महिला व मिठाई कारोबारियों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: 20 साल बाद रक्षाबंधन से पहले चीनी के दामों में उछाल, महिला व मिठाई कारोबारियों की बढ़ी चिंता
सीतापुर: रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले चीनी के तेवर तीखे हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों में चीनी की कीमत फुटकर में 65 किलो बिक रही हैं। अचानक उछाल ने त्योहारी सीजन में उम्मीदें लगाए बैठी महिलाओ और मिठाई दुकानदारों के साथ छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। व्यापारियों के अनुसार 20 साल बाद चीनी के दम बढ़े हैं।
त्योहारी मांग बढ़ने और मिलों से आवक प्रभावित होने के कारण थोक बाजार में चीनी महंगी हो गई है, जिससे पारंपरिक मिठाइयों की लागत में सीधा असर पड़ा है। ग्रहणी रेखा सिंह का कहना है कि चीनी के दाम बढ़ने से घर का बजट गड़बड़ा गया है और रक्षाबंधन पर मिठाइयां भी महंगी हो जाएगी। वही मिठाई विक्रेता शैलेंद्र और मनीष लाट का कहना है कि चीनी के दाम बढ़ने से लागत काफी बढ़ गई है। एक तरफ ग्राहकों के बजट का ध्यान रखना है, तो दूसरी तरफ दुकान का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। दाम बढ़ाएं तो ग्राहक भागते हैं, और न बढ़ाएं तो घाटा होता है। दूसरी ओर थोक व्यापारी सुनील अग्रवाल का कहना है कि पीछे से ही सप्लाई सीमित है और ट्रांसपोर्ट के भाव बढ़कर आ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों का प्रयास है कि स्थानीय दुकानदारों को यथासंभव राहत दी जाए।
चीनी के साथ अन्य खाद्य सामग्री के महंगे होने से आम आदमी का त्योहारी बजट गड़बड़ा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।