{"_id":"6a4bde012e8af6a2080cdce6","slug":"video-337-complaints-received-across-four-tehsils-during-sampoorna-samadhan-diwas-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में चार तहसीलों में आई 337 शिकायतें, 27 का मौके पर निस्तारण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में चार तहसीलों में आई 337 शिकायतें, 27 का मौके पर निस्तारण; VIDEO
जुलाई माह का प्रथम संपूर्ण समाधान दिवस इस बार सोमवार को आयोजित हुआ। चारों तहसीलों में कुल 337 शिकायतें प्राप्त हुईं। बारिश के बावजूद तहसीलों में पहुंचे सिर्फ 27 फरियादियों को ही मौके पर निस्तारण मिल सका। अन्य 310 शिकायतें संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की हिदायत के साथ सौंप दी गई।
राॅबर्ट्सगंज तहसील में एसडीएम अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 36 शिकायतें आईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां भूमि विवाद, बिजली, पेयजल, अतिक्रमण से जुड़े मामले अधिक रहे। घोरावल तहसील में एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने 97 शिकायतें सुनीं और आठ मामलों का तत्काल निस्तारण कराया। ओबरा तहसील में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां 119 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि उन्हें दोबारा परेशानी का सामना न करना पड़े। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में टीम भेजकर स्थलीय जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। दुद्धी तहसील में एडीएम वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सात मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पक्षपात नहीं होना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम निखिल यादव, सीओ विनय प्रभाकर साहनी, बीडीओ दुद्धी रामविशाल चौरसिया, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।