{"_id":"67ea6e8b6e1faae39b04ab32","slug":"video-a-procession-was-taken-out-in-sonbhadra-with-water-from-1101-urns-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में 1101 कलश का जल लेकर निकाली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में 1101 कलश का जल लेकर निकाली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
बाजार स्थित बेड़िया हनुमान मंदिर प्रांगण से सोमवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1101 महिला और कन्याएं शामिल हुईं। भक्ति गीतों पर झूमते थिरकते हुए भक्त रिहंद जलाशय इंटेकवेल के पास से कलश में जल भरा। सिर पर जल कलश लेकर वापस दुदहिया माता मंदिर प्रांगण में आकर कलश स्थापना किया।
भक्त हाथों में झंडा लेकर जयश्री राम का उद्घोष करते रहे। बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास ने बताया कि कथावाचक हिमाचल प्रदेश निवासी राममोहन दास (रामायणी जी) के श्रीमुख से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा नौ दिनों तक की जाएगी। जिसमे कई धार्मिक स्थलों के अन्य महात्मागण एवं विद्वान भी उपस्थित होंगे। श्रीरामकथा एक से आठ अप्रैल तक चलेगा। छह अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। नौ अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ श्री रामकथा को विश्राम दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।