{"_id":"6a0e97e7db2918861a037a54","slug":"video-chairperson-ruby-prasad-arrives-at-office-riding-e-rickshaw-in-sonbhadra-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा में सवार होकर दफ्तर पहुंचीं चेयरमैन रुबी प्रसाद; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा में सवार होकर दफ्तर पहुंचीं चेयरमैन रुबी प्रसाद; VIDEO
ईंधन बचाने के लिए पीएम मोदी की अपील का असर जिले में दिखने लगा है। मंगलवार को डीएम चर्चित गौड़ ने आवास से पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचकर संदेश दिया तो बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद भी अपना वाहन छोड़ ई-रिक्शा से पालिका कार्यालय पहुंचीं। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड भी रोडवेज बस में सवार होकर डाला से अनपरा गए। लोगों से अपील की गई कि ईंधन की बचत में सरकार का सहयोग करें और राष्ट्र को मजबूती दे। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सुबह 10 बजे उरमौरा स्थित अपने आवास से ई-रिक्शा में सवार हुईं। उनके साथ सभासद अनवर अली और गनर भी ई-रिक्शा से ही नगर पालिका कार्यालय तक आए। अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि देशहित में ईंधन की बचत बेहद जरूरी है। पेट्रोल और डीजल के कम उपयोग से जहां आर्थिक बचत होगी, वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि इसी सोच के साथ उन्होंने ई-रिक्शा से कार्यालय आना-जाना शुरू किया है। कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्हें समय से कार्यालय आने और निर्धारित समय तक कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जेई राजकुमार, सभासद अनवर अली समेत नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।