{"_id":"6a5648a144a80181e40003ae","slug":"video-cobra-found-in-sonbhadra-block-premises-released-into-the-forest-after-rescue-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में ब्लॉक परिसर में निकला कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में ब्लॉक परिसर में निकला कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:03 PM IST
Link Copied
सोनभद्र जिले में चोपन विकास खंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप देखते ही परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए और वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर चोपन के सांप पकड़ने वाले विकास अग्रहरि मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। कुछ मिनट की मशक्कत के बाद सांप को बिना किसी नुकसान के कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद उसे प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। विकास अग्रहरि ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। इसकी सूचना तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसे पकड़ा जा सके। समय रहते रेस्क्यू होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।