Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
VIDEO : Common people took to the streets in Sonbhadra to protest against the Electricity Corporation demanding amendment in the bill
{"_id":"67150b404b4c20c641069c89","slug":"video-common-people-took-to-the-streets-in-sonbhadra-to-protest-against-the-electricity-corporation-demanding-amendment-in-the-bill","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में विद्युत निगम के विरोध में सड़क पर उतरा आम आदमी, बिल संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में विद्युत निगम के विरोध में सड़क पर उतरा आम आदमी, बिल संशोधन की मांग
दुद्धी नगर के प्रमुख मार्गो पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कमल कुमार ने विद्युत निगम के विरोध में सड़क पर उतरकर जमकर भड़ास निकाली। रविवार को उन्होंने एक टेम्पो से एनाउंस कर नगरवासियों से कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। राजस्व विभाग और विजली निगम के अधिकारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इनकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने से आम जनता बेहाल है। विभागीय अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। दुद्धी नगर के लोगो का बिजली बिल में बहुत खामियां मिल रही है। शनिवार को एसडीओ दुद्धी कार्यालय में एक गरीब महिला के बिल को संशोधन कराने पर नोकझोंक भी हुई। अधिकारी ने एनाउंस कर नगरवासियों के बिल में गड़बड़ी हुई बिलों को संशोधन की बात कहीं। रविवार को तहसील मोड़, रामनगर मोड़, अमवार मोड़ सहित नगर में एनाउंस कराकर बिजली बिल में संशोधन किए जाने की अपील की गई। तहसील मोड़ पर विद्युत निगम कार्यालय में एसडीओ तीरथराज और जेई राकेश मौर्य ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी है, वह कार्यालय पहुंचकर संशोधन करा लें। इस तरह कुल 38 बिल में से 20 बिल को संशोधित किया गया। 55 हजार रुपये जमा कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।