{"_id":"6714ab489796a6e54a066eb4","slug":"video-chandauli-mp-virendra-singh-expressed-objection-to-changing-the-name-of-sampurnanand-stadium","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलने पर चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने जताया ऐतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलने पर चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने जताया ऐतराज
प्रधानमंत्री वाराणसी आ रहे हैं। पीएम काशी दौरे के दौरान काशी की जनता को योजनाओं परियोजनाओं की सौगात देंगे और इसमें सिगरा स्पोर्ट स्टेडियम के फेज-2 और फेज-3 के कार्य भी शामिल हैं। चंदौली के सपा सांसद ने पीएम आगमन से पहले स्टेडियम का नाम बदले जाने पर ऐतराज जताया है। इनका कहना है कि विकास योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री का स्वागत है लेकिन संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलकर वाराणसी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रखना गलत है। चंदौली सांसद का कहना है कि संपूर्णानंद जी से काशी के लोगों का लगाव है लिहाजा ये गलत है। आपको बता दें कि पीएम के वाराणसी आगमन पर चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह को निमंत्रण नहीं मिला। निमंत्रण नहीं मिलने से सांसद नाराज दिखे। कहा कि पड़ोसी जिले के सांसद को कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं मिलने से नाराज सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।