{"_id":"67ffcddfe811f2c2b40ec994","slug":"video-congressmen-took-out-a-procession-in-sonbhadra-reached-the-collectorate-after-a-scuffle-with-the-police-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, पुलिस से नोकझोंक के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे, जमकर लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, पुलिस से नोकझोंक के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे, जमकर लगाए नारे
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। बुधवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें गेट पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह कलेक्ट्रेट तक जाने की जिद पर अड़े रहे। नोकझोंक के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।जुलूस से पहले पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामराज गोंड व शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा। कांग्रेस का इतिहास आजादी के आंदोलन से जुड़ा हुआ है। ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां लगाकर भाजपा किसी भी हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरा नहीं सकती। आने वाला समय कांग्रेस का है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य नूरुद्दीन खान व पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार नेताओं के उत्पीड़न के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान व पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि बुनियादी मुद्दों से भटक चुकी भाजपा सिर्फ जाति, धर्म और नफरत की राजनीति कर रही है। जनता इसे समझ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।