{"_id":"6a6e3f10363c4d6ab90c6946","slug":"video-grand-welcome-for-the-sant-ravidas-kalash-yatra-greeted-with-a-shower-of-flowers-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"संत रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:16 AM IST
Link Copied
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन्म स्थली सीर गोवर्धन से निकली गई समरसता कलश यात्रा सोनभद्र पहुंची। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर यात्रा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नगर मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र संत रविदास जी के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर मानव सेवा और भाईचारे का संदेश दिया, जो वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। वक्ताओं ने समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, नगर पालिका अध्यक्षा रूब
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।