{"_id":"698dcf4d8cffa1eb5a0f8a9d","slug":"video-incomplete-bridge-causes-problems-30-village-panchayats-lose-contact-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अधूरा पुल बना मुसीबत, 30 ग्राम पंचायतों का संपर्क ठप; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरा पुल बना मुसीबत, 30 ग्राम पंचायतों का संपर्क ठप; VIDEO
सोनभद्र के नगवां ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत मांची में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रहा पुल वर्ष 2024 से अधूरा पड़ा है। वर्ष 2025 से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है, जिससे करीब 30 ग्राम पंचायतों का संपर्क टूट गया है।
पुराना पुल तोड़ दिया गया, लेकिन नया पुल पूरा नहीं हुआ। इससे स्कूली बच्चे, ग्रामीण और पुलिस कर्मी नाव से जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार की लापरवाही बताते हुए प्रशासन से जल्द पुल निर्माण पूरा कराने की मांग की है। शशि कुमार ने बताया कि पुलिया खराब और अधूरी होने के कारण लगभग 30 गांवों के लोग अपनी समस्या लेकर थाना तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को न्याय और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आवागमन पूरी तरह बाधित होने से लोगों को नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ती है, जो बेहद जोखिम भरा है। प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देते हुए पुल निर्माण कार्य जल्द पूरा कराना चाहिए। ग्रामवासी सरोज अली ने बताया कि पुल निर्माण कार्य बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में दिक्कत हो रही है। नाव के सहारे नदी पार करना बेहद खतरनाक है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कहा कि प्रशासन को तुरंत पुल निर्माण कार्य शुरू कराना चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।