{"_id":"6a4bddf4ce71790d0f042ce1","slug":"video-road-construction-obstructed-ploughing-path-with-tractor-villagers-submit-memorandum-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से रास्ता जोतकर बाधित किया सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से रास्ता जोतकर बाधित किया सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन; VIDEO
रॉबर्ट्सगंज तहसील में सोमवार को ग्राम पंचायत बहुअरा के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बहुआर में पूर्वांचल विकास निधि से स्वीकृत संपर्क मार्ग निर्माण गांव के एक व्यक्ति ने जबरन रोक दिया है। मार्ग को ट्रैक्टर से जोतकर निर्माण कार्य बाधित कर दिया और विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकाया।
ग्रामीणों के अनुसार मुन्नू मिर्धा के घर से धर्मराज के घर तक संपर्क मार्ग का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) की ओर से कराया जा रहा है। शनिवार सुबह निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मिट्टी से लदा टीपर मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से करीब 100 मीटर सड़क को जोतकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे मार्ग दलदल में बदल गया और निर्माण कार्य रुक गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। स्थिति बिगड़ने पर डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर, सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर राजेश यादव, रामजी, योगेंद्र कुमार, जामवंत मौर्या, संजू देवी, रीता देवी, दौलती, रोशनी, सविता आदि ग्रामीण शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।