{"_id":"6a300b151026c975c10d3541","slug":"video-village-employment-assistants-stage-protest-demanding-payment-outstanding-honorarium-and-regularization-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बकाया मानदेय व नियमितीकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मानदेय व नियमितीकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन; VIDEO
ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिले के समस्त ग्राम रोजगार सेवक अपनी लंबित मांगों को लेकर एकत्र हुए हैं। बताया कि रोजगार सेवकों का लगभग 10 माह का मानदेय बकाया है, जिसके कारण उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बच्चों की शिक्षा, परिवार के भरण-पोषण और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि 4 अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री की तरफ से ग्राम रोजगार सेवकों के हित में की गई घोषणाओं को अब तक लागू नहीं किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान, नियमितीकरण तथा अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश संगठन के निर्देश पर एक जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदीप सिंह राणा, प्रशान्त सिंह, वेद प्रकाश, मेराज अहमद, संतोष यादव, मिथिलेश, संजय कुमार, बाबूलाल, सतीश, गिरीश चन्द्र, अशोक, भूपेन्द्र कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, प्रदीप कुमार अग्रहरि, वितिला पटेल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।