{"_id":"6808a79a2b8ad21f4509435f","slug":"video-women-took-to-the-streets-in-sonbhadra-to-protest-against-the-pahalgam-terrorist-attack-2025-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को नगर में महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान देश विरोधी ताकतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। भाजपा महिला मोर्चा ने अपने पूर्व निर्धारित "वन नेशन, वन इलेक्शन" कार्यक्रम को रद्द करते हुए प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा लहराते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और केंद्र सरकार से आतंकियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब देश को तोड़ने की कोशिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। भाजपा नेत्रियों ने इसे देश की एकता और अखंडता पर हमला करार दिया और कहा कि कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए कठोर कदम जरूरी हैं।प्रदर्शन नगर के मुख्य चौराहे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर तक पहुंचा, जहां महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।