{"_id":"676fce2e949968db940a4109","slug":"video-saltanapara-ma-maharaja-bjal-pasa-ka-nama-para-lgaya-brada-lga-na-kaya-varathha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुल्तानपुर में महाराजा बिजली पासी के नाम पर लगाया बोर्ड, लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुल्तानपुर में महाराजा बिजली पासी के नाम पर लगाया बोर्ड, लोगों ने किया विरोध
सुल्तानपुर में बल्दीराय तहसील के हलियापुर में एक सड़क पर विधायक निधि से महाराजा बिजली पासी स्मृति द्वार का बोर्ड क्षेत्रीय विधायक द्वारा लगाया गया।जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया है व विधायक से इसे अन्यत्र लगवाने की मांग की है।
जगदीशपुर विधानसभा में वर्तमान समय मे क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी द्वारा अपने नाम के साथ किसी न किसी क्षेत्रीय महापुरुष या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में विधायक निधि से बोर्ड लगवाया जा रहा है। हलियापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के साइड लेन से होकर हलियापुर से कांकरकोला को एक संपर्क मार्ग गया है।
इस रोड पर हलियापुर की तरफ शुक्रवार देर शाम महाराजा बिजली पासी के नाम का एक बोर्ड लगा दिया गया।शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो दर्जनो की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।जिसमे ज्यादातर सुरेश पासी के समर्थक थे।उनके समर्थक अखिलेश सिंह नकुल ने विधायक को फोन करके विरोध जताया। भाजपा बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि बिजली पासी का हमारे क्षेत्र से कोई नाता नहीं है।अगर बोर्ड लगवाना ही है तो इस क्षेत्र के महापुरुषों या देवी देवताओं के नाम पर लगाया जाय।
सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंह ने कहा कि बिजली पासी के नाम का बोर्ड लगाना गलत है,उनका हमारे क्षेत्र से कोई वास्ता नही है। अगर पासी के नाम पर ही बोर्ड लगाना है तो बदलू पासी इस क्षेत्र के कम्युनिस्ट पार्टी के जुझारू नेता थे।वह कांकर कोला के निवासी थे,हलियापुर में उनकी ससुराल थी।
सन 1975 में उन्होंने नसबंदी आंदोलन में क्षेत्र में लगे कैम्प में भी घुसकर विरोध किया था व क्षेत्र के दलितों के मसीहा थे।विरोध करने वालों में तिरहुत स्टेट के रायविक्रम सिंह,धीरेन्द्र सिंह,धर्मदेव सिंह,सर्वेश सिंह,बलजीत सिंह,विजय सिंह,सरयू प्रताप सिंह, नितिन सिंह,अवधेश उपाध्यय,राम मनोहर, सुशील सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।