{"_id":"6a2bf111fa4bbca19a037d83","slug":"video-saltanapara-ma-saugdhha-sata-sal-ma-naha-bna-saka-mahavarana-pal-bma-ma-tharara-sa-utha-saval-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में साढ़े सात साल में नहीं बन सका महावीरन पुल, बीम में दरार से उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में साढ़े सात साल में नहीं बन सका महावीरन पुल, बीम में दरार से उठे सवाल
सुल्तानपुर में गोमती नदी पर निर्माणाधीन महावीरन पुल की बीम में दरार आने से सेतु निगम और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। दरार सामने आने के बाद निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। वहीं, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दरार दिखाई देने के बाद उसे छिपाने के लिए बीम के प्रभावित हिस्से को बोरे और कपड़ों से ढकने का प्रयास किया गया। इससे निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार की आशंकाएं और गहरा गई हैं।
कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के गुदरा और लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के सलाहपुर गांव के बीच गोमती नदी पर यह पुल बनाया जा रहा है। पुल का प्रस्ताव वर्ष 2018 में तैयार हुआ था। 2019 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। परियोजना को वर्ष 2022 तक पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी अब तक स्लैब नहीं पड़ सका है।
इस पुल के निर्माण के लिए पूर्व भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी और तत्कालीन सांसद मेनका संजय गांधी ने पहल की थी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने परियोजना को मंजूरी दी थी। पुल की मूल स्वीकृत लागत 2146.36 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। एक दिसंबर 2020 को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी होने के बाद विस्तृत ड्राइंग तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
पुल के पूरा होने से गोमती नदी के दोनों किनारों के 25 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल निर्माण में हो रही देरी और गुणवत्ता संबंधी सवालों ने परियोजना को फिर चर्चा में ला दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।