{"_id":"69bc0ab1b2390314870da372","slug":"video-saltanapara-ma-talb-ma-nahana-gae-tana-kashara-gaharaii-ma-gae-tha-ka-dabkara-mata-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में तालाब में नहाने गए तीन किशोर गहराई में गए; दो की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में तालाब में नहाने गए तीन किशोर गहराई में गए; दो की डूबकर मौत
यूपी के सुल्तानपुर में कादीपुर के मलिकपुर नोनरा निवासी रत्नेश (15), कुंदन (16) व अमन (13) बृहस्पतिवार दोपहर गांव स्थित तालाब में नहाते समय डूब गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को तालाब से बाहर निकाला गया। बेहोशी हालत में उन्हें कादीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने रत्नेश व कुंदन को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के परिवार में चीख-पुकार मची है।
ग्रामीणों के अनुसार जियाराम के पुत्र रत्नेश, रविंद्र के पुत्र कुंदन व प्रमोद के पुत्र अमन बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बजे घर से भैंस चराने के लिए एक साथ निकले थे। तीनों गांव के आरोग्य मंदिर के पीछे स्थित तालाब के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच तीनों तालाब में नहाने के लिए घुस गए। गहराई में जाने से तीनों डूबने लगे।
वहां मौजूद ग्रामीण आदिशक्ति दुबे व अच्छेलाल बच्चों को बचाने के लिए तालाब में घुस गए। बच्चों को बचाने के लिए अन्य ग्रामीण भी जाल लेकर तालाब में घुस गए। काफी मशक्कत के बाद तीनों को तालाब से किसी तरह से बाहर निकाला गया। तीनों बच्चों को कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने रत्नेश व कुंदन को मृत घोषित कर दिया। अमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।