{"_id":"682888f8dc35a0865e07488c","slug":"video-taraka-ka-takakara-sa-haiitashana-lina-ka-tha-khabha-tata-tarasafaramara-ma-lga-aaga-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से हाईटेंशन लाइन के दो खंभे टूटे, ट्रांसफार्मरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से हाईटेंशन लाइन के दो खंभे टूटे, ट्रांसफार्मरों में लगी आग
यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार की तड़के हाईटेंशन लाइन का तार ट्रक में फंस गया। खिंचाव से दो खंभे टूट गए। घटना नवीन सब्जी मंडी अमहट के उत्तरी गेट पर हुआ। तार आपस में टकराने से शार्ट-सर्किट से मंडी के भीतर रखे दो ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। वह धू-धूकर जलने लगे। इससे मौके पर दहशत फैल गई। मंडी के सुरक्षा गार्डों ने तत्काल इसकी सूचना टीपीनगर उपकेंद्र व अग्निशमन विभाग को दी। कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। समय रहते आग बुझा दी गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। अवर अभियंता (जेई) जियालाल ने अज्ञात वाहन के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है। घटना के चलते करीब 15 घंटे तक सब्जी मंडी परिसर व कर्मयोगी नगर मोहल्ले की बिजली गुल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।