{"_id":"6a82aba7e3477f7ab20b75f5","slug":"video-unnao-three-criminals-arrested-in-encounter-for-robbing-a-transgender-person-and-their-driver-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: किन्नर व चालक से लूट के मामले में तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: किन्नर व चालक से लूट के मामले में तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छह अगस्त की रात डकारी (कर्मी बिजलामऊ) निवासी किन्नर और उनके चालक को लहूलुहान कर 25 लाख की लूट की घटना में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो फतेहपुर के और एक कानपुर का रहने वाला है। सीओ सिटी ने बताया कि बदमाशों के पास से 2.95 लाख रुपये और जेवर व मोबाइल बरामद हुए हैं। फतेहपुर जिला निवासी दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंगाघाट कोतवाली के नई बस्ती डकारी (कर्मी बिजलामऊ) निवासी किन्नर वैशाली के घर में दाखिल हुए बदमाशों ने किन्नर और उनके चालक मोहम्मद आसिफ को बंधक बनाकर लहूलुहान किया और नकदी, जेवर समेत तीस लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि किन्नर वैशाली की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। रविवार रात करीब 9:25 बजे सूचना मिली कि इस लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश हाईवे पर कनोडिया पेट्रोल पंप के पास दिव्यांग स्कूल के गेट के अंदर छिपे हैं।
गंगाघाट कोतवाली और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया तो उन्होंने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए और तीसरे बदमाश ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
सीओ ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाशों में फतेहपुर जिले के मलवां थाना के ग्राम कोरई, (वर्तमान पता ग्राम महापुर लखनऊ बाईपास चौकी थाना कोतवाली फतेहपुर) निवासी शईम उर्फ सोएब, फतेहपुर जिले के थाना खागा के घूमनगंज (वर्तमान पता ग्राम फिरोजपुर थाना बंदी जनपद फतेहपुर ) निवासी शफीक उर्फ जग्गा नाम के बदमाश हैं दोनों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज है। वहीं तीसरे बदमाश ने अपना नाम अलजा उर्फ राजा निवासी बाबूपुरवा कानपुर बताया है। सीओ ने बताया कि पैर में गोली लगने से घायल दोनों को बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से 2,95 लाख रुपये. तीन मोबाइल, दो तमंचा और सोने-चांदी के कंगन, चूड़ियां, झुमके, चेन, मंगलसूत्र, पायल, अंगूठियां व अन्य जेवर बरामद हुए हैं। शईम पर फतेहपुर और कानपुर में आर्म्स एक्ट व लूट के मुकदमे दर्ज हैं। शफीक पर फतेहपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, विस्फोटक पदार्थ और एनडीपीएस सहित 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।