Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : Congress Dalit Cell National President Rajesh Lilothia said in Varanasi that Modi government should sack the Home Minister who insulted Ambedkar
{"_id":"676aafb2e2c9fc9b300aae89","slug":"video-congress-dalit-cell-national-president-rajesh-lilothia-said-in-varanasi-that-modi-government-should-sack-the-home-minister-who-insulted-ambedkar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी में बोले कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोथिया आंबेडकर का अपमान करने वाले गृहमंत्री को बर्खास्त करे मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी में बोले कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोथिया आंबेडकर का अपमान करने वाले गृहमंत्री को बर्खास्त करे मोदी सरकार
कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोथिया ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का का अपमान करने वाले गृहमंत्री अमित शाह को मोदी सरकार बर्खास्त करें। मंगलवार को सिद्धगिरिबाग स्थित एक होटल में पत्रकारों से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री कान पकड़कर आम जनता से माफी मांगे। जब तक माफी नहीं मांगेंगे तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत भाजपा की संविधान बदलने की कोशिश को 2024 के आम चुनाव में जनता नाकाम कर दिया था। दुख की बात है कि प्रधानमंत्री अमित शाह को सीख देने के बजाय आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा और उसकी मातृ संस्था आरएसएस शुरू ही ही आंबेडकर का विरोध किया और उन्हें चुनाव हरवाया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस समेत प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री से अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। सरकार डॉ आंबेडकर के अपमान को अपराध मानने को तैयार नहीं है। उल्टे भाजपा ने संसद की कार्यवाही ठप कर रखी है। यही नहीं भाजपा ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के सांसदों के साथ धक्कामुक्की की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया। साथ ही षडयंत्र के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराई। पत्रकारवार्ता के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव, वीरेंद्र कपूर भगवती चौधरी, प्रजानाथ शर्मा आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अंगवस्त्रम से सम्मान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।