{"_id":"67a5fe1a83396867c1074ed9","slug":"video-game-turned-after-half-time-in-handball-player-scored-seven-goals-varanasi-tigers-win","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हैंडबॉल में हाफ टाइम के बाद पलट गई बाजी, इस खिलाड़ी ने सात गोल कर वाराणसी टाइगर्स को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हैंडबॉल में हाफ टाइम के बाद पलट गई बाजी, इस खिलाड़ी ने सात गोल कर वाराणसी टाइगर्स को दिलाई जीत
जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रुद्रांश यादव के शानदार खेल की बदौलत वाराणसी टाइगर्स ने सुखनंदन स्मृति अंडर-19 बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में रॉयल क्लब को 21-7 गोल से हरा दिया। पहले दिन मुकाबले में रुद्रांश ने सात गोल किए। बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वाराणसी टाइगर्स की टीम ने शुरू से तेज खेल दिखाया। रुद्रांश यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव और अशोक यादव ने आक्रमण की शुरुआत की। रॉयल क्लब की टीम जब तक संभलती तब तक वाराणसी टाइगर्स की टीम 7-0 से आगे निकल चुकी थी। हाफ टाइम तक स्कोर 10-0 था। दूसरे हाफ में रॉयल क्लब की टीम ने रणनीति में बदलाव किया। शिवम और आयुष कुमार ने वाराणसी टाइगर्स के गोल पोस्ट पर हमले किए। अंतिम सीटी बजने पर वाराणसी टाइगर्स की टीम 21-7 से आगे थी। रुद्रांश ने सात, धर्मेंद्र व आलोकने छह-छह गोल किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।