{"_id":"6a180d853028f9d1cd02c96f","slug":"video-goat-market-administration-accused-of-forcibly-locking-premises-despite-valid-tender-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बकरा मंडी... वैध टेंडर के बाद भी प्रशासन पर जबरन ताला लगाने का आरोप, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरा मंडी... वैध टेंडर के बाद भी प्रशासन पर जबरन ताला लगाने का आरोप, VIDEO
बेनियाबाग में बकरा मंडी को अचानक बंद करने के मामले में विवाद खड़ा हो गया है। मंडी संचालक साजिद खान ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि नियम के तहत उनके पास 2026 के लिए मंडी संचालन का वैध ठेका और एनओसी था। बावजूद नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने बिना लिखित आदेश दिखाए मंडी पर जबरन ताला लगा दिया। साजिद खान ने बताया कि बकरीद के मद्देनजर हर साल राजनारायण स्मारक पार्क में बकरा मंडी लगाई जाती है। इस साल 24 लाख 50 हजार रुपये की भारी-भरकम धनराशि जमा करने के बाद उन्हें 18 से 27 मई तक मंडी संचालन की अनुमति दी गई थी। आरोप है कि विभाग ने एनओसी देने में पहले ही दो दिन की देरी की, फिर भी उन्होंने 5 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च कर व्यापारियों के लिए व्यवस्थाएं तैयार कराई। 18 से 24 मई तक मंडी सुचारु रूप से चली, लेकिन 25 मई को प्रशासन ने अचानक इसे बंद करा दिया। मंडी संचालक ने कहा कि कुछ लोगों ने तर्क दिया कि मंडी से सनातन धर्म के लोगों को परेशानी हो रही है। मंडी वर्षों पुरानी परंपरा है, जहां केवल मवेशियों की खरीद-फरोख्त होती है। दूरदराज से आने वाले गरीब किसान और व्यापारी आजीविका के लिए यहां आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।