{"_id":"6721efbe2bb7b7d63a05d769","slug":"video-keep-ganga-clean-on-deepawali-namami-gange-appeals-cleanliness-drive-launched","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दीपावली पर गंगा को रखें स्वच्छ, नमामि गंगे की अपील, चलाया गया स्वछता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दीपावली पर गंगा को रखें स्वच्छ, नमामि गंगे की अपील, चलाया गया स्वछता अभियान
दीपावली के पूर्व राजघाट पुल पर नमामि गंगे की ओर से पुल से गंगा में सामग्री न फेंकने देने का अभियान चला । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने घंटों मेहनत करके सैकड़ो लोगों को मालवीय पुल से गंगा में पूजन सामग्री और अन्य निर्माल्य को फेंकने से रोका । गंगा में सामग्रियां फेंकने को आतुर राहगीरों से सामग्री लेकर राजघाट पुल पर एकत्रित गंदगी को बटोर कर कूड़ेदान तक पहुंचाया । गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि दीपावली के पांच दिवसीय आयोजन के अवसर पर घरों से कई टन निर्माल्य निकलते हैं। जिसमें से बहुत सारे निर्माल्य को लोग पुल पर से गंगा और उनकी सहायक नदियों में विसर्जित कर देते हैं । जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है । बताया कि सैकड़ो लोगों को ऐसा न करने के लिए प्रेरित किया है । गंगा और उनकी सहायक नदियां स्वच्छ होगी तो हम आरोग्य रहेंगे बीमारियों से बचेंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।