Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : Member of State Women Commission visits Azamgarh inspects divisional hospital and learns about problems
{"_id":"676ad7b58d9ec79ee604904d","slug":"video-member-of-state-women-commission-visits-azamgarh-inspects-divisional-hospital-and-learns-about-problems","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ में राज्य महिला आयोग की सदस्य का दौरा, मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर जानी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ में राज्य महिला आयोग की सदस्य का दौरा, मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर जानी समस्या
राज्य महिला आयोग की सदस्य हूं तो ऐसा नहीं है कि मुझे नहीं आता खाना बनाना सिखाओगे अब तुम मुझको, यही खाना मरीजों को खिलाकर बीमार कर दोगे। सुनो ये रोटी की कंडीशन सुधार लो ये कंडीशन में अगर मरीज खाएगा रोटी तो और मरीज बन जाएगा'' उक्त फटकार राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ के रसोइयां को लगाई। वह मंगलवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिली जिसे सुधारने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य मंगलवार को जनपद भ्रमण पर रहीं। वह अधिकारियों के संग जिला मंडलीय चिकित्सालय में पहुंची। वह मरीजों से मिली और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इस दौरान उन्हें साफ-सफाई से लगायत मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में भी कमियां मिली। साथ ही ठंड से बचने के लिए की गई व्यवस्थाओं से भी वह असंतुष्ट दिखी। कारण कि मरीजों को जो कंबल दिए गए थे वह गुणवत्ताहीन थे। उन्होंने संबंधित को साफ-सफाई बेहतर करने के लिए सख्त निर्देश दिए। इसके बाद वह भोजनालय में पहुंची जहां मरीजों के लिए बनाया गया खाना रखा गया था। उन्होंने एक-एक कर सभी खाने को चेक किया। इस दौरान उन्हें जली हुई दाल व कच्ची रोटी देखने को मिली। इसे लेकर उन्होंने रसोइयां को जमकर फटकार लगाई। साथ ही खाने की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित को सख्त निर्देश दिए। कहा कि भोजन गुणवत्ताहीन मिल रहा है, इसे खान से मरीजों ठीक होने के बजाय और बीमार पड़ जाएगा। इस दौरान उन्होंने पुलिस में जनसुनवाई कर महिलाओं की फरियाद सुनी और अधिकारियों को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।