{"_id":"69a5316eaa6d8884f70c57b4","slug":"video-pran-pratishtha-of-lord-shri-krishna-idol-completed-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान श्री कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्री कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, VIDEO
चोलापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गोसाईंपुर (मोहांव) व टेकारी सीमा पर स्थित प्राचीन आस्था केंद्र धुरेश्वरी धाम में शनिवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ राधारानी एवं भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर प्रांगण में पांच हवन कुंड बनाए गए, जहां पांच दंपत्तियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण किया। आचार्यों एवं ब्राह्मणों द्वारा वैदिक परंपरा के अनुसार समस्त अनुष्ठान संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने पूजन के उपरांत प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया। दोपहर से प्रारंभ हुआ विशाल भंडारा देर रात तक चलता रहा। हजारों की संख्या में ग्रामीणों व आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में अनुशासन और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ज्ञातव्य है कि धुरेश्वरी धाम परिसर में पूर्व से ही मां धुरेश्वरी, भगवान शंकर महादेव, हनुमान जी तथा बनशत्ती देवी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग और समर्पण से 16 जनवरी 2025 को मंदिर की नींव रखी गई थी, जो एक वर्ष के भीतर पूर्ण आकार ले सका। इस अवसर पर चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, गोसाईंपुर के निवर्तमान प्रधान रामजनम यादव, टेकारी के प्रधानपति जित्तन यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंदिर के पुजारी महंत मेवा दास ने किया। राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा के साथ धुरेश्वरी धाम में भक्ति, श्रद्धा और सनातन परंपरा का नया अध्याय जुड़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।