सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VIDEO : Shri Kashi Vishwanath Temple Trust performed special rituals on Akshaya Navami

VIDEO : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने अक्षय नवमी पर किया विशिष्ट अनुष्ठान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 04:26 PM IST
VIDEO : Shri Kashi Vishwanath Temple Trust performed special rituals on Akshaya Navami
श्री काशी विश्वनाथ धाम में अक्षय नवमी के पावन पर्व के अवसर पर भगवान महादेव की विशेष पूजा आयोजित की गई। मध्यान्ह भोग आरती में विशेष रूप से आवला निर्मित भोग अर्पित किया गया। विश्वनाथ मंदिर न्यास के प्रबंधन में संचालित बेनीपुर, सारनाथ स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में भी विशेष आयोजन संपन्न हुए। श्री संकट हरण मंदिर में मातृशक्ति स्वरूप माताओं द्वारा आवला वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग तैयार किया गया। इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री विश्वेश्वर महादेव के साथ ही साथ धाम स्थित वैष्णव विग्रह श्री सत्यनारायण जी, बद्री नारायण भगवान, बैकुंठ जी और ललिता घाट स्थित पद्मनाभ विष्णु भगवान के भी दर्शन किए। प्रातः काल से ही अभूतपूर्व संख्या में श्रद्धालुओं का क्रम बना रहा। सायं 6 बजे तक लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन का पुण्यलाभ प्राप्त किया है। अक्षय नवमी का पर्व विशेष रूप से ऊर्जा, समृद्धि और सुख-शांति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा का दिन माना जाता है। सनातन धर्म में अक्षय नवमी पर्व का अत्यधिक महत्व है, और इसे अत्यंत श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। आवला, जिसे आयुर्वेद में अमृत समान माना जाता है, इस दिन विशेष रूप से भगवान के भोग के रूप में अर्पित किया गया। आवला स्वास्थ्य, समृद्धि, और ज्ञान का प्रतीक है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ के चरणों में आवला अर्पित कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान विश्वेश्वर की भोग आरती में आंवला भोग के अतिरिक्त भगवान अविमुक्तेश्वर के महारुद्राभिषेक एवं आंवला प्रसादम के साथ आरती भी संपन्न की गई। महारुद्राभिषेक में यजमान की भूमिका में मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण सहित अन्य श्रद्धालुजन एवं महानिर्वाणी अखाड़ा से पधारे संतजन भी उपस्थित रहे। न्यास द्वारा संकल्पित समस्त सनातन पर्व एवं समारोह मनाने के अभियान के अंतर्गत आज का आयोजन भी एक नवाचार के रूप में सम्मिलित किया गया है। अक्षय नवमी के पर्व पर आँवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने का भी विधान है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास समस्त सनातन श्रद्धालुओं को अक्षय नवमी पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करता है एवं सनातन धर्म के अक्षय यश, अक्षय कीर्ति, अक्षय सुख, अक्षय समृद्धि, अक्षय शौर्य, अक्षय संवृद्धि, अक्षय पुण्य, अक्षय प्रताप एवं अक्षय सर्वविजय सहित समस्त नवपुण्य अक्षय की प्राप्ति कामना करता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : सुल्तानपुर में पार्किंग शुल्क को लेकर आक्रोश, चालकों ने किया चक्का जाम

11 Nov 2024

VIDEO : फूटा किसानों का गुस्सा, हिसार में डीएपी खाद न मिलने पर सड़क पर लगाया धरना

11 Nov 2024

VIDEO : हरदोई जिला कारागार में बंद अब्दुल्ला आजम से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर

11 Nov 2024

VIDEO : जनता दर्शन में सीएम योगी ने 150 लोगों की शिकायतें सुनी, अधिकारियों को दिए निर्देश

11 Nov 2024

Rajasthan Bypoll: चुनाव में व्यक्तिगत छींटाकशी पर उतरी नेताओं की जुबानी जंग, वीडियो में देखें किसने क्या कहा

11 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में मौसम ने ली करवट, कोहरे की चादर में लिपटी रही सुबह

11 Nov 2024

VIDEO : बूंद बनकर बरस रहा कोहरा, श्रावस्ती में तीसरे दिन भी छाया घना कोहरा

11 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : रोहड़ू के सेरी गांव में भीषण अग्निकांड, मकान जले

11 Nov 2024

Khargone News: देर रात तक चली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, बॉडी बिल्डरों ने संगीत की धुन पर दिए पोज

11 Nov 2024

Rajgarh News: राजगढ़ में थाने के सामने युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

11 Nov 2024

VIDEO : सुल्तानपुर में सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 45 जख्मी

11 Nov 2024

Guna News: आठ साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर चलाई थी गोली

10 Nov 2024

VIDEO : लखनऊ: दवा खाने से युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया सड़क पर हंगामा

10 Nov 2024

Burhanpur: हथियारों की तस्करी करती अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, पास में रखी थैली खोली तो पुलिस भी चौंकी

10 Nov 2024

VIDEO : महिलाओं ने अक्षय नवमी पर की आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना

10 Nov 2024

VIDEO : मुजफ्फरनगर में समर्थकों की भीड़ ने सांसद इकरा हसन को घेरा, स्थगित करना पड़ा कार्यक्रम

10 Nov 2024

Dausa News: सचिन पायलट का भाजपा पर हमला, बिजली पानी की व्यवस्था तो की नहीं, अब चुनाव आया तो वोट मांगने आ गए

10 Nov 2024

VIDEO : पानीपत के प्राचीन देवी मंदिर में सातवें श्याम वंदना महोत्सव में झूमे भक्त

10 Nov 2024

VIDEO : अलीगढ़ में दो केंद्रों पर हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित

10 Nov 2024

VIDEO : हाथरस के दून पब्लिक स्कूल में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित

10 Nov 2024

VIDEO : कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को उतारे जाने को लेकर बना रहा कौतूहल

10 Nov 2024

VIDEO : एनआईटी कुरुक्षेत्र में इंटर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन

10 Nov 2024

VIDEO : गुरुग्राम के सिविल लाइन में एकत्रित कूड़े में लगी आग

10 Nov 2024

VIDEO : दिल्ली में देव दिवाली की तैयारी, कश्मीरी गेट के वासुदेव घाट पर होगा कार्यक्रम

10 Nov 2024

VIDEO : देवउठनी एकादशी पर परिणय सूत्र में बंधेंगे 500 जोड़े, चरखी दादरी में गाड़ियां सजाने की एडवांस बुकिंग जोरों पर

10 Nov 2024

UP By Election 2024: लोकसभा जैसी गलती से पार पाने के लिए भाजपा की तैयारी

10 Nov 2024

Khargone: बदरंग हो रहे एशिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान में अपनों तक पहुंचना था मुश्किल, चला स्वच्छता अभियान

10 Nov 2024

UP By Election 2024: मझवां सीट पर सपा के लिए खतरे की घंटी?

10 Nov 2024

VIDEO : एक माह बाद भी चालू नहीं हो पाई चरखी दादरी में चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट

10 Nov 2024

VIDEO : बीच सड़क पर कार रोककर फूल खरीद रहे थे युवक, साइड मांगने पर दी धमकी

10 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed