{"_id":"68fde5e3fcc7af48e100a9b2","slug":"video-surya-sarovar-will-be-monitored-by-30-cctv-cameras-video-2025-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सूर्य सरोवर में 30 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगहबानी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य सरोवर में 30 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगहबानी, VIDEO
छठ पूजा के महापर्व पर बरेका के सूर्यसरोवर को दुल्हन की तरह विद्युत झालरों से सजाया गया है।सुरक्षा के लिहाज से 30 सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव कर दिया गया है।तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को बरेका के अधिकारी सूर्यसरोवर पर पहुचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार को बरेका के सूर्यसरोवर पर बरेका के डिप्टी सीई साकेत,आरपीएफ कमांडेंट जय प्रकाश मौर्य सहित कई आला अधिकारियों ने दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
छठ समिति के महामंत्री अजय आर ने बताया कि व्रती महिलाओं के लिए सरोवर के चारो तरफ 18 चेंजिंग रूम बनकर तैयार है।रात्रि विश्राम के लिए 250 लोगो के लिए रजाई,गड्डा व चारपाई के साथ निःशुल्क भजन की व्यवस्था की गई है।अर्घ्य देने के लिए दूध की भी व्यवस्था की गई है।
आरपीएफ कमांडेंट जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड के साथ कोआर्डिनेट कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
पूर्व कर्मचारी परिषद के सयुक्त सचिव रवि नारायण की तरफ से निशुल्क चाय का वितरण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।