{"_id":"67545c5600b1e6b21a0f454e","slug":"video-this-news-is-useful-for-those-who-perform-stunts-with-licensed-guns-at-weddings","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शादी में लाइसेंसी बंदूक से स्टंट करने वालों के लिए ये खबर काम की है, जानिए आजमगढ़ में क्या हुआ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शादी में लाइसेंसी बंदूक से स्टंट करने वालों के लिए ये खबर काम की है, जानिए आजमगढ़ में क्या हुआ?
आजमगढ़ की शादी में लाइसेंसी बंदूक से दस की नोट पर निशाना लगाने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो को एसपी ग्रामीण ने संज्ञान में लेते हुए जांच कर मुकदमा पंजीकृत करने और लाइसेंसी असलहे को जब्त करने के लिए जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए हैं। उक्त वायरल वीडियो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाइपार गांव का बताया जा रहा है। चार नवंबर को गांव में बारात आई थी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाईपार गांव में चार नवंबर को बारात आई थी। जिसमें हर्ष फायरिंग की गई थी जिसका वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक युवक द्वारा कहा जा रहा कि ऊपर दस का नाट बांधा गया है। तभी दूसरा व्यक्ति युवक को फोर्स करता है कि आओ तुम ही निशाना लगाओ। युवक द्वारा कहा जा रहा कि नहीं मैं नहीं चला पाता हूं। तभी दूसरे व्यक्ति द्वारा असलहे से फायर कर दिया जाता है। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामला एसपी ग्रामीण चिराग जैन तक पहुंचा तो उन्होंने जीयनपुर थाना प्रभारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में सत्यता पाई जाती है तो दोषी पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और लाइसेंसी असलहे को जब्त कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।