{"_id":"68822e448e968fe2130ace12","slug":"video-villagers-protested-by-standing-in-dirty-water-women-said-snakes-are-entering-house-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी में खड़े हो कर ग्रामीणों ने किए प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- सांप घर में घुस रहे हैं, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी में खड़े हो कर ग्रामीणों ने किए प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- सांप घर में घुस रहे हैं, VIDEO
नगर निगम के वार्ड नंबर 23 सीरगोवर्धनपुर में स्थित दलित बस्ती में रहने वाले लोग गंदे पानी की निकासी नहीं होने से परेशान हो गए हैं। गंदा पानी गली से लेकर घरों तक पहुंच गया है। इस बस्ती में रहने वाले लोग गंदगी में जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो गए हैं। छोटे बच्चे बुजुर्ग महिलाएं पानी में से होकर घर से बाहर जा रही हैं। जिसके कारण यहां रहने वाले लोगों में जहरीले जानवरों से लेकर गंभीर बीमारियां फैलने का डर सताने लगा है। बिजली के खंबा में करंट प्रवाहित हो रहा है। सफाई की मांग को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अमन यादव के नेतृत्व में बस्ती में रहने वाली पीड़ित परिवार मुन्नीलाल, करण, सूरज, पन्नालाल, सुनीता देवी, मनोज, सिताराराम सहित आदि लोगो ने गंदे पानी में खड़ा होकर विरोध जताया। इन लोगों का कहना है कि नगर निगम के द्वारा तत्काल फागिंग, ब्लीचिंग और चूने का छिड़काव किया जाए। साथ ही इसके पानी निकासी के लिए नाली की सफाई व्यवस्था की जाए।इस इलाके में चिकित्सा सेवा लगाकर लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।