{"_id":"6899a4cf1682bfe5c8096da5","slug":"video-swadeshi-jagran-manch-launched-a-movement-against-foreign-products-in-bageshwar-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी उत्पादों के खिलाफ छेड़ा मोर्चा, रैली निकालकर दिया 'स्वदेशी अपनाओ' का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी उत्पादों के खिलाफ छेड़ा मोर्चा, रैली निकालकर दिया 'स्वदेशी अपनाओ' का संदेश
स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी कंपनियों के उत्पादों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर विदेशी सामान का बहिष्कार करने और स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। एसबीआई तिराहे पर विरोध स्वरूप बहुराष्ट्रीय कंपनियों का पुतला भी दहन किया। मंच के वरिष्ठ नागरिक आयाम के सह प्रांत संयोजक सज्जन लाल टम्टा के नेतृत्व में नुमाइशखेत मैदान से रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में नगर के व्यापारी और नागरिक हाथों में स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ के नारे लिखी तख्तियों के साथ शामिल हुए। नुमाइशखेत मैदान से दुग बाजार, कांडा रोड, माल रोड होते हुए रैली एसबीआई तिराहे पर पहुंची। यहां हुई सभा में सह प्रांत संयोजक टम्टा ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पाद खरीदकर हम देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहे हैं। स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि स्थानीय उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने विदेशी कंपनियों से ऑनलाइन खरीदारी करने की बजाय अपने शहर, नगर और गांव के छोटे दुकानों से खरीदारी करने की अपील की। सभी लोगों से स्वदेश में बने कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स और रोज़मर्रा के सामान खरीदने को कहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वदेशी अपनाने और बाकी लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला संयोजक नंद किशोर पंत, हेमंत कुमार टम्टा, तारा सिंह रावत, दामोदर जोशी, प्रमोद डब्बू मेहता, विवेक तिवारी, एस एस तोपाल, सुनीता टम्टा, भावना रावत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।