Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Tagore Inter College Vinayakdhar annual function begins, cultural presentations captivate the hearts Pokhari
{"_id":"6a104c56b2df8409d1002003","slug":"video-tagore-inter-college-vinayakdhar-annual-function-begins-cultural-presentations-captivate-the-hearts-pokhari-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"टैगोर इंटर कॉलेज विनायकधार का वार्षिकोत्सव शुरू, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर इंटर कॉलेज विनायकधार का वार्षिकोत्सव शुरू, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Renu Saklani
Updated Fri, 22 May 2026 06:00 PM IST
Link Copied
टैगोर इंटर कॉलेज विनायकधार का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा और दिव्या भारती ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, संस्कृत स्वागत गीत, गढ़वाली जागर, कृष्ण लीला और लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि लक्ष्मण खत्री ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं दिव्या भारती ने विद्यालय के लिए अपनी जिला पंचायत निधि से 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रदेश मेरिट सूची में 24वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुरुति रावत को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।