{"_id":"6a7c85529490401c67037c41","slug":"video-elderly-interstate-criminal-arrested-for-robbing-ring-from-retired-bdo-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रिटायर्ड बीडीओ से अंगूठी लूटने वाला बुजुर्ग अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, इन शहरों में कर चुका है वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रिटायर्ड बीडीओ से अंगूठी लूटने वाला बुजुर्ग अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, इन शहरों में कर चुका है वारदात
हल्द्वानी शहर के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड बीडीओ को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूटने वाले अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 60 साल का यह शातिर भोला-भाला बनकर लोगों को झांसे में लेकर वारदात को अंजाम देता था।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आठ अगस्त की सुबह दूध लेने गए कुसुमखेड़ा भूमिया विहार निवासी महेंद्र चंद्र तिवारी को एक बुजुर्ग ने बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया। इसके बाद वह महेंद्र से सात ग्राम की सोने की अंगूठी लेकर भाग गया। महेंद्र की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कोतवाल सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद 11 अगस्त को आरोपी विनोद शर्मा निवासी मोहल्ला गौजानी रामनगर को मुखानी कोतवाली क्षेत्र में ही बिना नंबर की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ठगी गई एक लाख कीमत की अंगूठी बरामद कर ली। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।