{"_id":"69a2b37148b9d6bd3e0c6a3f","slug":"video-markets-decorated-with-colours-for-holi-srinagar-garhwal-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर गढ़वाल... होली के लिए बाजार रंगों से सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर गढ़वाल... होली के लिए बाजार रंगों से सजा
Renu Saklani
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:50 PM IST
Link Copied
होली के लिए बाजार रंगों से पूरी तरह सज गए हैं। गोला बाजार, गणेश बाजार और वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर इन दिनों रंगों की नौ से दस नई वेरायटी पहुंच चुकी हैं। सुबह से देर शाम तक खरीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। व्यापारी तुषार अनेजा, सागर और दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस बार पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ खुशबूदार और हर्बल रंगों की मांग अधिक है। बाजार में वनीला, कैरमल, चॉकलेट और ऑरेंज फ्लेवर में गुलाल उपलब्ध है। इसके अलावा नारियल पाउडर से बना गुलाल, हल्दी बेस्ड हर्बल रंग और आम सहित अन्य फलों से तैयार प्राकृतिक गुलाल भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।दीवाली के शॉट पटाखों की तर्ज पर इस बार ‘कलर शॉट’ भी बाजार में बिक रहे हैं। 12 और 15 शॉट पैक में उपलब्ध ये रंग युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। पार्टी या होली मिलन समारोह में घुमाते ही रंगों क फुहार निकलती है। साथ ही लिक्विड वाटर कलर भी उपलब्ध है, जिसे त्वचा के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित बताया जा रहा है।परिवार और मित्रों को होली की शुभकामनाएं देने के लिए आकर्षक गिफ्ट पैक भी सजाए गए हैं। वहीं राजस्थानी पगड़ी इस बार खास आकर्षण बनी हुई है, जिसे लोग होली मिलन कार्यक्रमों और फोटो शूट के लिए खरीद रहे हैं।रंगों की कीमतें 40 से 60 रुपये से शुरू हो रही हैं, जबकि विशेष पैक और बड़े सेट अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।