Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Public representatives created ruckus, raised questions on implementation of schemes pauri Garhwal
{"_id":"698b3ba186f78d56c506734c","slug":"video-public-representatives-created-ruckus-raised-questions-on-implementation-of-schemes-pauri-garhwal-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों ने किया बवाल, योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों ने किया बवाल, योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठाए सवाल
जन-जन की सरकार कार्यक्रम में हर घर नल-हर घर जल व पीएम आवास योजना में पात्रों को लाभ नहीं दिए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जमकर विरोध किया। कहा कि विभागों की मिली भगत से अपात्रों को लाभ और पात्राें को वंचित रखा जा रहा है। आक्रोशित जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के दौरान ही धरने पर बैठ गए। वहीं सीडीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। विकासखंड मुख्यालय पाबौ में सीडीओ गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित हुआ। जरूरतमंदों को पीएम आवास योजना और हर घर नल योजना का लाभ नहीं मिलने पर कलुण सीट के जिपं सदस्य भरत रावत ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी पात्रों की फाइलों को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। सर्दियों में ही जल संस्थान पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं कर पा रहा है। ऐसे में वाली गर्मियों में स्थिति और भी विकट होनी तय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।