{"_id":"6980879354fed845ba0d5aac","slug":"video-ex-servicemen-protest-against-shifting-of-environment-battalion-continues-for-fifth-day-2026-02-02-1770030995","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना पांचवे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना पांचवे दिन भी जारी
गायत्री जोशी
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:46 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस और यूकेडी ने धरने को अपना समर्थन दिया। सभी ने कहा कि पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करना प्रदेश और जिले के पर्यावरण के साथ ही पूर्व सैनिकों के हितों के साथ खिलवाड़ है। पूर्व सैनिकों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करना प्रदेश और जिले के पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। बटालियन ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जिले के सूखे पहाड़ों को हरा किया है। ऐसा होने से आपदा का खतरा कम हुआ है। अब बटालियन को शिफ्ट किया जा रहा है जो सही नहीं है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि ऐसा कर हमसे रोजगार भी छीना जा रहा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सैनिकों के धरने को समर्थन देते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। वहीं यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के इस फैसले को गलत ठहराया। सभी ने कहा कि यदि पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। धरना देने वालों में पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, सुरेश चंद्र विजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह कठायत, प्रमिला बोहरा, दीपा जोशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।