{"_id":"6a698efb480a3733060e1f0c","slug":"video-alaknanda-and-mandakini-rivers-above-warning-level-17-roads-including-eight-state-highways-closed-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा-मंदाकिनी चेतावनी स्तर से ऊपर, बारिश से आठ राज्य मार्ग समेत 17 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा-मंदाकिनी चेतावनी स्तर से ऊपर, बारिश से आठ राज्य मार्ग समेत 17 सड़कें बंद
Renu Saklani
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:56 AM IST
Link Copied
रुद्र्प्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बुधवार को भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रहा है। वहीं बारिश के कारण एक राष्ट्रीय राजमार्ग, सात राज्य मार्ग समेत कुल 17 सड़कें बाधित हैं। सिल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया जिसे अब खोल दिया गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सुबह सात बजे अलकनंदा का जलस्तर 626.80 मीटर दर्ज किया गया, जो 626.00 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर है। वहीं मंदाकिनी का जलस्तर 625.50 मीटर है, जो 625.00 मीटर के चेतावनी स्तर से अधिक है। दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में रुद्रप्रयाग में 10 मिमी, ऊखीमठ में 37.50 मिमी और जखोली में 12 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से नदी तटों से दूर रहने की अपील की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।