{"_id":"69f64478aee539b50d0b85d8","slug":"video-30-people-trapped-in-storm-near-tehri-dobra-chati-rescued-by-sdrf-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"'टिहरी डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान में फंसे 30 लोग, SDRF ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'टिहरी डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान में फंसे 30 लोग, SDRF ने सुरक्षित निकाला
Renu Saklani
Updated Sun, 03 May 2026 12:07 AM IST
Link Copied
आपदा कंट्रोल रूम टिहरी गढ़वाल को सूचना मिली कि डोबरा-चाटी के पास तेज आंधी-तूफान के कारण झील में बने फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए हैं और इस घटना में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से उपनिरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि तेज आंधी-तूफान के चलते फ्लोटिंग हटमेंट क्षतिग्रस्त होकर बह गए थे। एसडीआरएफ टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोगों को पर्यटन विभाग की बोट की मदद से कोटी कॉलोनी पहुंचाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।