Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
VIDEO : THDC achieved a new milestone Tehri Dam Project first 250 MW unit of PSP has been synchronized to grid
{"_id":"673d996a92f73587f50cc6db","slug":"video-thdc-achieved-a-new-milestone-tehri-dam-project-first-250-mw-unit-of-psp-has-been-synchronized-to-grid","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊर्जा के क्षेत्र में टीएचडीसी ने हासिल की एक नई उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊर्जा के क्षेत्र में टीएचडीसी ने हासिल की एक नई उपलब्धि
टिहरी बांध परियोजना की पीएसपी (पम्प स्टोरेज प्लांट) की 250 मेगावॉट की पहली यूनिट को ग्रिड से सिंक्रोनाइज (जोड़) दिया गया है। इसके साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में टीएचडीसी ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। बीती शाम को टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई के देखरेख में इसे ग्रिड से जोड़ा गया। अगले एक सप्ताह के भीतर यह यूनिट पूरी तरह से बिजली उत्पादन शुरू कर देगी। वंही परियोजना के दूसरी यूनिट जनवरी 2025 तक कमीशनिंग हो जाएगी। वर्ष 2025 में सभी चारों यूनिट कमीशनिंग होकर 1000 मेगावॉट बिजली उत्पादन शुरू कर देगी। फिर टिहरी बांध परियोजना (1000 मेगावॉट टिहरी बांध, 400 मेगावॉट कोटेश्वर बांध, 1000 मेगावॉट पीएसपी) 2400 मेगावॉट अपनी सम्पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन शुरु कर देगा। टीएचडीसी के सीएमडी आर के विश्नोई ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि परियोजना पर अब तक करीब 7800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।