{"_id":"698c504ea69e5c5a5a05a523","slug":"video-congress-is-misleading-the-public-rural-development-minister-in-kashipur-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही : ग्राम्य विकास मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही : ग्राम्य विकास मंत्री
गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 03:17 PM IST
Link Copied
जनता को गुमराह कर रही हैं कांग्रेस : ग्राम्य विकास मंत्री
- वीबी-जीरामजी के तहत अब 125 दिन का रोजगार मिल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर में कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। वीबी-जीरामजी के तहत 100 दिन के बजाए 125 दिन का रोजगार मिल रहा है, योजना पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। यह बात प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने ब्लॉक सभागार में आयोजित किसानों और स्थानीय लोगों से संवाद कार्यक्रम में कही। ग्राम्य विकास मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा मनरेगा को समाप्त किए जाने की अफवाहों को निराधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में योजना को और अधिक मजबूत हुई है। बताया कि वर्ष 1989 में जवाहर रोजगार योजना से शुरू होकर समय-समय पर योजना का नाम परिवर्तित किया है। कहा कि अब वीबी-जीरामजी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 100 के स्थान पर 125 दिन का गारंटीशुदा रोजगार मिलेगा। योजना में सामान्य राज्यों के लिए 60:40 तथा हिमालयी व पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 90:10 का केंद्र-राज्य वित्तीय अनुपात निर्धारित किया गया है। कृषि के व्यस्त समय को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार वर्ष में 60 दिन ऐसे निर्धारित कर सकेगी, जब योजना के अंतर्गत कार्य नहीं कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।