Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Udham Singh Nagar News
›
Players from across the country showcased their strength, with 370 athletes taking part in trials across all four sports in kashipur
{"_id":"698c507322246a953d0d86b1","slug":"video-players-from-across-the-country-showcased-their-strength-with-370-athletes-taking-part-in-trials-across-all-four-sports-in-kashipur-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: देश भर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 370 खिलाड़ियों ने चारों खेलों में दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: देश भर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 370 खिलाड़ियों ने चारों खेलों में दिया ट्रायल
गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 03:18 PM IST
Link Copied
काशीपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से विभिन्न खेलों में दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान देश भर से आए तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे से स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता शुरू हुई। वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग में ट्रायल देने के लिए देश भर से भारी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे। इसमें 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कोचों ने अभ्यर्थियों से पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं खेल प्रमाण पत्र लेने के बाद उनका पंजीकरण किया। इसके लिए विभागों में खिलाड़ियों की काफी देखने को मिली। दोपहर बाद ट्रयल हुए। साई केंद्र प्रभारी ताइक्वांडो में करीब 200, भारोत्तोलन में 40, बॉक्सिंग में 70, एथलेटिक्स में 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। करीब पचास फीसदी ट्रायल हो चुका हैं। शेष ट्रायल बुधवार को लिए जाएंगे। चारों खेलों में 85 सीटें है। छोटी उम्र के बच्चों को केंद्र में रखने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र के सहायक निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवासीय योजना के तहत एथलेटिक्स खेल में केवल बालक और गैर-आवासीय योजना के तहत बालक-बालिका को प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं आवासीय योजना के तहत ताइक्वांडो और बॉक्सिंग खेल में केवल बालक, आवासीय और गैर आवासीय योजना के तहत भारोत्तोलन खेल प्रशिक्षण की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि केंद्र अभी बालकों के लिए छात्रावास की सुविधा है। भविष्य में जगह उपलब्ध होने पर मुख्यालय से स्कीम आने पर बालिकाओं के लिए भी छात्रावास की सुविधा हो सकती है। अभी छात्रावास में जगह कम है। वहां पर कोच ओमप्रकाश सिंह, नीरज कुमार, मुकेश बेलवाल, सिकंदर पटेल, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।