सब्सक्राइब करें

इस विश्वविद्यालय तक पहुंची जेएनयू की आंच, छात्रनेताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, 12 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 Jan 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Protest In Dbaru Police Lathi Charge on Abvb and Nsui Workers
पुलिस ने बरसाईं छात्रों पर लाठियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क में शनिवार दोपहर को पुलिस ने एनएसयूआई और सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें 12 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने लाठी तब चलाई जब एबीवीपी और इन दोनों (एनएसयूआई और सछास) गुटों के बीच टकराव की स्थिति बनी। 
Trending Videos
Protest In Dbaru Police Lathi Charge on Abvb and Nsui Workers
पुलिस ने लाठियां भांजी - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी कार्यकर्ता जेएनयू हिंसा मामले में वामपंथी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। एनएसयूआई और सछास ने इसका विरोध किया। पुलिस ने तीनों संगठनों के नेताओं के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि छात्रों को सिर्फ खदेड़ा गया, लाठीचार्ज नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Protest In Dbaru Police Lathi Charge on Abvb and Nsui Workers
विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के विश्वविद्यालय के पालीवाल कैंपस पहुंच जाने की जानकारी पर दोपहर 2:20 बजे एनएसयूआई व समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता भी एक साथ पहुंच गए। इन्होंने आते ही कहा कि ये लोग (एबीवीपी) सैकेंड सेटरडे की छुट्टी में क्यों आए हैं? उधर, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर कहना शुरू कर दिया कि जेएनयू की हिंसा में वामपंथी संगठनों का हाथ है, उन पर प्रतिबंध लगाया जाए। पुलिस पहले ही पहुंची हुई थी।
Protest In Dbaru Police Lathi Charge on Abvb and Nsui Workers
पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट अपराह्न 3:10 बजे विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने पहले एबीवीपी व उसके बाद दोनों संगठनों से ज्ञापन लिया। इसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। वहीं बाकी दोनों संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच एबीवीपी और एनएसयूआई व छात्रसभा के कार्यकर्ताओं में टकराव की स्थिति पैदा हो गई। धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
Protest In Dbaru Police Lathi Charge on Abvb and Nsui Workers
पुलिस ने लाठीचार्ज कर खेदड़ा - फोटो : अमर उजाला
घायल बोले, पुलिस ने चेतावनी दिए बगैर पीटा
एनएसयूआई के अंकुश गौतम, ललित त्यागी, गौरव शर्मा, अपूर्व शर्मा, सतीश सिकरवार, बिलाल अहमद को चोटें आईं। समाजवादी छात्र सभा के राजन ठाकुर, रवि यादव, जयंत को चोट लगी। एबीवीपी के अनंत चौधरी, आकाश सिंह राठौड़, सोनिया कर्दम, नितिन माहेश्वरी, रमन शर्मा, शिवम जैन, ललित शर्मा को चोट आई हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने चेतावनी दिए बगैर लाठीचार्ज कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed