{"_id":"5f08ca01f510e638990106cf","slug":"kanpur-encounter-jai-made-important-revelations-in-the-stf-inquiry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: एसटीएफ की पूछताछ में जय ने किए अहम खुलासे, बताया विकास का आठ करोड़ रुपया किन धंधों में लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: एसटीएफ की पूछताछ में जय ने किए अहम खुलासे, बताया विकास का आठ करोड़ रुपया किन धंधों में लगाया
Sat, 11 Jul 2020 04:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Jul 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास की मौत के बाद पुलिस अब उसे आर्थिक रूप से मजबूती देने वाले उसके खजांची जय बाजपेई पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ की पूछताछ में जय ने अहम खुलासे किए हैं। विकास की मौत से उसके खजांची को करोड़ों का फायदा हो सकता है।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
एसटीएफ को ब्रह्मनगर निवासी जय बाजपेई के विकास से जुड़े तारों का पता चला था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि कभी महज चार हजार की नौकरी करने वाला जय बाजपेई करीब पांच साल में करोड़पति बन गया था। एसटीएफ ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो परत दर परत स्थिति स्पष्ट होती गई।
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
पुलिस सूत्र बताते हैं कि विकास को आर्थिक रूप से मजबूती देने में जय का अहम रोल सामने आया है। विकास ने अपनी काली कमाई का करीब आठ करोड़ रुपया ब्याज पर निवेश के लिए जय को दिया है। इस पैसे को जय ने दुबई, मुंबई, गोवा, दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में होटल, प्रॉपर्टी, रेस्टोरेंट और पालतू जानवरों के व्यापार में लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter Case
- फोटो : amar ujala
इन व्यवसायों से हर महीने होने वाली लाखों की कमाई का एक हिस्सा करीब 15 से 18 लाख रुपये हर महीने ब्याज के रूप में विकास के पास पहुंचाया जाता था। इसके अलावा विकास के कंधे का इस्तेमाल कर कई विवादित प्रॉपर्टियों पर भी जय ने कब्जा जमा कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेच दिया। पुलिस इन खुलासों को आधार मान कर आगे की कार्रवाई का खाका तैयार कर रही है। जय बाजपेई का साथ देने वालों पर भी नजर है।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
बता दें आठ पुलिस कर्मियों की मौत के जिम्मेदार कुख्यात विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह कानपुर में मुठभेड़ में मार गिराया। इससे पहले विकास के पांच खास शूटरों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। 14 आरोपियों को जेल भेजा। जेल भेजे गए आरोपियों में दो को मुठभेड़ मे गोली लगी थी।